फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य नाटक पंच लाइट के मंचन के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय नाट्य रंग महोत्सव

विज्ञापन
हरियाणा कला परिषद द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर हास्य नाटक पंचलाइट का मंचन करते कलाकार। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा कला परिषद द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में गांधी शिल्प बाजार में आयोजित सात दिवसीय नाट्य रंग महोत्सव का समापन रंगकर्मी विकास शर्मा के निर्देशन में फणीश्वरनाथ रेणू की बहुचर्चित कहानी पंच लाइट के मंचन के साथ हुआ। जिसमें बिहार के छोटे से गांव की कहानी को दिखाया गया। उस समय गांव में बिजली नहीं होती थी। गांव के वामनटोली के पास खुद की खरीदी हुई पंच लाइट थी तो लोगों ने भी पैसे एकत्रित कर पंच लाइट खरीद ली, लेकिन गांव के किसी भी व्यक्ति को वह लाइट जलानी नहीं आती थी। नाटक में अशिक्षा पर कटाक्ष किया गया है।
विज्ञापन

सभी कलाकारों का अभिनय दमदार रहा। नाटक में राजीव कुमार, महक, पारूल, शिव कुमार, गौरव, दीपक जांगड़ा, साजन कालरा, कुलदीप शर्मा, आकाश, ज्योति, नितिन, अनूप, चंचल, निकेता, साहिल खान, गोविंदा और चमन आदि कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों व अतिथियों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें