फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक ही छत के नीचे करवा सकेंगे पंचायती राज विभाग के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
156 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा, ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर बनाया जाएगा
विज्ञापन

दो एकड़ में बनेगा पांच मंजिला जिला परिषद विकास भवन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पंचायती राज विभाग हरियाणा में सबसे बड़े पांच मंजिला जिला परिषद विकास भवन का शिलान्यास गुरुग्राम में करने वाला है। गुरुग्राम पंचायत भवन के अधिकारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा है। 96.22 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह भवन बनने के बाद 156 गांवों के ग्रामीण एक ही छत के नीचे पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी कार्य करवा सकेंगे। इसके साथ ही भवन का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर किया जाएगा।

पंचायती राज के कार्यालय सिविल लाइंस, लघु सचिवालय और पुराने तहसील परिसर में बने हुए हैं। पहले पंचायत विभाग का कार्यालय पुराने तहसील परिसर में था लेकिन जर्जर होने के कारण गिरा दिया गया है। अब इसी जगह पर दो एकड़ में नया भवन बनाया जाना है। इसकी योजना काफी पहले बनी थी। पिछले साल नवंबर में मुख्यालय ने निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि जिला परिषद विकास भवन में वाहन पार्क करने के लिए तीन फ्लोर अंडर ग्राउंड और ग्राउंड फ्लोर प्लस पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिला परिषद विकास भवन को ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर बनाया जाएगा। ग्रीन बिल्डिंग पर्यावरण के अनुकूल होती है। इस भवन में ऐसा प्रावधान किया जाएगा कि भविष्य में जरूरत के अनुसार दो मंजिला और बनाया जा सके। नया भवन बनने के लिए विभाग के सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे हो जाएंगे।
विज्ञापन

-

ये होंगे कार्यालय

पांच मंजिला भवन में सीईओ पंचायती राज, अधीक्षण अभियंता के दो कार्यालय, बीडीपीओ, डीडीपीओ, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता, जिप चेयरपर्सन, कॉन्फ्रेंस हाल समेत अन्य कार्यालय होंगे। दो एकड़ में बनने वाले इस भवन में वाहनों को पार्क करने के लिए तीन बेसमेंट बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें