सोहना। सोहना में गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा डालने को लेकर आज पंचायत होगी। उक्त पंचायत में बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना है। बीते दिनों प्रशासन ने गुरुग्राम क्षेत्र का कूड़ा सोहना में डाले जाने की योजना को हरी झंडी दी थी। उक्त कूड़ा वार्ड 13, पुराना अलवर मार्ग पर सोहना नगरपरिषद द्वारा बनाए गए कूड़ा केंद्र पर डाला जाएगा। इस मुद्दे को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। पंचायत में पंच, सरपंच, पार्षद, नम्बरदार, व्यापारी समेत अन्य लोग शिरकत करेंगे। कस्बे के निवासी पार्षद संदीप सिंगला पिंटू, व्यापारी अनुज गुप्ता, गौरव सिंगला, अशोक वर्मा आदि ने बताया कि प्रशासन द्वारा तैयार की गई योजना जनहित में नहीं है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भारी नुकसान होगा। डंपिंग स्टेशन के पास करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के अलावा स्कूल, कॉलेज, श्मशान आदि स्थापित हैं। कूड़ा डाले जाने से लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा। संवाद