फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए तीसरी बार पंचायत आयोजित

Mon, 15 Sep 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड के बलई में सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए सोमवार को तीसरी बार पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के जिम्मेदार व नौजवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पंचायत में गांव और समाज में फैल रही बुराइयों पर रोकथाम के लिए गहन चर्चा की गई। जिम्मेदारों ने पंचायत में अपनी बात रखते हुए कहा कि दो बार पहले भी पंचायत का आयोजन किया जा चुका है। इस पंचायत का उद्देश्य है कि गांव को नशा व साइबर मुक्त बनाया जा सके। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में अब शराब, जुआ, सट्टा और साइबर ठगी व ब्लैकमेलिंग जैसी समाज विरोधी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

महापंचायत में यह भी तय किया गया कि जो व्यक्ति पंचायत के इस फैसले का पालन नहीं करेगा, पहले उसे गांव की कमेटी समझाएगी और यदि इसके बावजूद भी वह नहीं माना तो उसके खिलाफ सीधे पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई करवाई जाएगी। पंचायत ने संकल्प लिया कि गांव की आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य की ओर अग्रसर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से इरफ़ान सरपंच, जुनैद ख़ान पंचायत समिति सदस्य, हाफिज इसराइल, हाफिज शहीदा, मौलवी जुबैर, पूर्व पंचायत समिति सित्तन, पूर्व अली सरपंच, पूर्व मजीद सरपंच, शेरू नंबरदार, इशाक नंबरदार, क़ासम खेमी हाजी इलियास सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें