फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिता-पुत्र के साथ मारपीट के मामले में हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन, पुलिस के साथ किया जाएगा समन्वय
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। होटल संचालक द्वारा खाने के रुपये मांगने पर अपने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में रविवार को डूंडाहेड़ा गांव में पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने उद्योग विहार थाने की पुलिस से सभी हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। उद्योग विहार थाने के प्रभारी बलराज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मारपीट मामले में अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
रविवार दोपहर को हुई पंचायत में करीब 200 ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत ने हमले को गांव की सुरक्षा पर सीधा प्रहार बताते हुए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने उद्योग विहार थाने के प्रभारी व अन्य टीमों के समक्ष कहा कि डूंडाहेड़ा गांव क्षेत्र में यह मारपीट बढ़ते अपराध का संकेत है। ग्रामीणों ने पंचायत में चेतावनी दी कि अगर पुलिस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करेगी तो वे उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। पंचायत में पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई, जो पुलिस के साथ समन्वय करके मामले की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूंडाहेड़ा गांव में हुई पंचायत में गया था। मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। अनीश, मनीष व संदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बलराज, थाना प्रभारी, उद्योग विहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें