फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आरक्षण ड्रॉ के लिए अभी और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों के साथ आमजन को आरक्षण ड्रॉ के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि पिछले दिनों पंचायत विभाग ने 30 जून तक पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए आरक्षण करने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी आरक्षण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 30 जून तक आरक्षण करने के निर्देश तो जारी कर दिए गए लेकिन स्थानीय विभाग को किसी तरह के लिखित दिशा निर्देश नहीं दिए गए, जिससे स्थानीय पंचायत विभाग अपनी गतिविधि को आगे बढ़ा पाता। लिहाजा अभी आरक्षण ड्रॉ के लिए इंतजार करना होगा। इस बीच बताया जा रहा है कि इस सप्ताह आरक्षण ड्रॉ की तैयारियों को अंतिम रूप देकर इसे पूरा कर लिया जाएगा।
इस महीने के दूसरे सप्ताह में पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण ड्रॉ तीस जून तक करने के निर्देश दिए थे। पंचायत चुनाव का आरक्षण ड्रॉ की खबर के बाद गांव में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट एक बार फिर से शुरू हो गई थी। प्रत्याशियों ने नए सिरे से अपनी तैयारियां आरंभ कर दी थीं।
विज्ञापन

ऐसा लग रहा था कि 30 जून तक आरक्षण होने के बाद पंचायत चुनाव की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। इसी के मद्देनजर पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रतिनिधियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया था। प्रत्याशियों को एक बार फिर मायूस होना पड़ा है। तैयारियों के साथ ही उनका हौसला और उत्साह भी ठंडे बस्ते में चला गया है। हालांकि उम्मीद है कि इस सप्ताह आरक्षण ड्रॉ कर लिया जाए।
इस सप्ताह हो सकता है ड्रॉ
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सागवान ने कहा कि भले ही किन्हीं कारणों से 30 जून तक ड्रॉ नहीं हो पाया लेकिन इस सप्ताह होने की पूरी उम्मीद है। अधिकारियों से मिल रहे संकेतों से ऐसा लग रहा है कि एक सप्ताह के भीतर ड्रॉ करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विभाग पहले भी तैयार था और अब भी तैयार है। कुछ विभागीय औपचारिकताएं उच्चाधिकारियों के स्तर पर होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें