फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पंचायत समिति का चुनाव आज, 23 सदस्य लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति का चुनाव आज, 23 सदस्य लेंगे भाग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी नगीना।
ब्लॉक पंचायत समिति चेयरमैन पद का चुनाव 19 अगस्त दिन मंगलवार यानि आज जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नूंह की अध्यक्षता में एक बजे बीडीपीओ कार्यालय नगीना में होगा। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस बलों का इंतजाम किया है।

नगीना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल आजाद ने बताया कि पिछली तारीख 11 अगस्त थी लेकिन किसी कारणवश तारीख बदलनी पड़ी। नई तारीख 19 अगस्त एक बजे की दी गई है ताकि सभी 23 सदस्य निश्चित वक्त पर कार्यालय पहुंच सके। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के आदेश पर चेयरमैन पद के चुनाव में कोई भी सदस्य उम्मीदवार बन सकता है।
विज्ञापन


23 सदस्यों को नोटिस देकर हाजिर होने के निर्देश-

बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग पंचकुला हरियाणा के आदेश पर नगीना के सभी 23 सदस्यों को नोटिस देकर 19 अगस्त को हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
खास बात यह है कि केवल ब्लॉक पंचायत समिति नगीना के सदस्य ही चेयरमैन चुनाव में भाग ले सकते हैं। सभी सदस्य अपने आधार कार्ड, पंचायत प्रतिनिधि आई कार्ड और वोटर कार्ड लेकर जरूर आए। उनके परिचित और परिजन इस चुनाव प्रक्रिया से दूर रहे। किसी भी बाधा के लिए सदस्य और उनके परिचितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। याद रहे कि कांग्रेस, इनेलो और भाजपा अपना चेयरमैन बनाने के लिए प्रयासरत है लेकिन हकीकत में बहुमत का आंकड़ा तीनों पार्टियों से दूर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से ब्लॉक पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 सदस्य बीरबल गांव उलेटा भी चुनाव मैदान में अपनी ताकत दिखा सकते हैं। ब्लॉक पंचायत समिति नगीना में 12 महिला सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें