फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में पंच प्रण सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को पंच प्रण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंच प्रण भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पंच प्रण के महत्व, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, कर्तव्यबोध एवं समाजसेवा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों एवं समाजसेवा की भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पंच प्रण को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें