गुरुग्राम। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति हरियाणा गुरुग्राम की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को 10 बजे यह कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला वार मेमोरियल और स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि कमल केशवानी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। संवाद