गुड़गांव। मेरा मिशन स्वस्थ भारत के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संस्था के संस्थापक दिनेश गुलाटी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझा। साथ ही प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कराया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। शिविर का वातावरण ऊर्जा, सकारात्मकता और स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा। संवाद