फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी, आठ मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण शनिवार को आठ मरीजों की मौत हो गई। इनमें से छह मरीजों की मौत सेक्टर 56 स्थित कीर्ति अस्पताल में होने की खबर है, जबकि मानेसर स्थित चिरंजीवी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। हालांकि देर शाम तक दोनों अस्पताल की ओर से कोई भी इस संबंध में बातचीत को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

सेक्टर 56 स्थित कीर्ति अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगातार ऑक्सीजन की मांग की जाती रही, लेकिन प्रशासन असहाय बना रहा। मानेसर स्थित तीनों प्लांटों पर तैनात स्टाफ ने स्पष्ट कर दिया कि उनके यहां स्टाक में गैस ही नहीं है। इसकी वजह से वहां भर्ती छह मरीजों की मौत हो गई। इस बारे में अस्पताल के संचालक जितेंद्र राठौर ने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है।वहीं, दूसरी ओर मानेसर स्थित चिरंजीवी अस्पताल में भी दो मरीजों की जान चली गई। यहां से ऑक्सीजन के लिए 25 सिलिंडर रीफिलिंग के लिए मैक्स गैस एजेंसी भेजे गए थे। वहां तैनात प्रशासन की टीम के प्रभारी नगर निगम के जेई से मानेसर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने 20 सिलिंडर भरवाने का अनुरोध किया। लेकिन जेई ने कहा कि 10 सिलिंडर ही मिलेंगे, इन सिलिंडरों की भराई की राशि भी ले ली गई। जब सिलिंडर अस्पताल लाए गए तो पता चला कि खाली हैं।
इस घटनाक्रम के बाद इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने डीसी, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री को भेज दी है। उन्होंने ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे जेई पर धोखाधड़ी और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। मानेसर में गैस को लेकर हुई धोखाधड़ी तथा कीर्ति अस्पताल में गैस की कमी से मरीजों की मौत के प्रकरण जिला उपायुक्त डॅा. यश गर्ग तथा ऑक्सीजन की व्यवस्था देख रहे निगमायुक्त से मोबाइल पर बात करने के प्रयास किए, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। दोनों अधिकारियों से वाट्सएप के माध्यम से प्रशासन का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें