फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार मिलेगी ऑक्सीजन और इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला उपायुक्त यश गर्ग ने लोगों से अपील की है कि वह संकट की घड़ी में संयम से काम लें और घबराएं नहीं, न ही हड़बड़ी में रहें । सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही ऑक्सीजन की खपत तथा उपलब्धता का डाटा लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी को जरूरत के अनुसार सप्लाई मिलती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कोविड की वजह से होने वाली मौत की दर को कम करने की कोशिश की जा रही है। जिले में कोविड संक्रमण मरीजों के ठीक होने का रिकवरी रेट 78.19 प्रतिशत है। मौत दर 0.42 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट 37.65 प्रतिशत है। यानी कोरोना के मरीजों की संख्या 37 दिन में दोगुनी हो रही है।
अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाई गई है। उनका दावा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में हैं। लोग घबराहटवश ऑक्सीजन के सिलिंडर तथा रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीद कर रख रहे हैं जबकि बहुत से लोगों को इनकी जरूरत भी नहीं है। इस कारण भी ऑक्सीजन या दवाओं की कमी हो सकती है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के 17 हजार से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में रह कर कोविड से मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में हर रोज 12 हजार से ज्यादा लोगों के कोविड के टेस्ट किए जा रहे हैं और 4 लाख 37 हजार 271 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें