फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कंपनियों को 25 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली के बजाय हरियाणा पर ध्यान देना चाहिए। आज हालात ऐसे हैं कि मुख्यमंत्री व उनके मंत्री घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वह लोगों के विरोध का सामना नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाकर निजी कंपनियों को 25 लाख करोड़ का फायदा पहुंचाया है। इसका सीधा असर अब आम आदमी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कुमारी शैलजा ने कहा कि महंगाई के विरोध में कांग्रेस हस्ताक्षर जागरूकता अभियान चला रही है। प्रदेश में आज उद्योग बंद होने के कगार पर हैं। युवा बेरोजगार हो रहे हैं। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार जैसे-जैसे पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ेंगी अधिकतर आमदनी इसी में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री की पार्टी देश को भी संभाल रही है। देश की हालत क्या है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की समस्या समझ नहीं आ रहीं। वह दूसरे सरहद की तरफ जाने का प्रयास कर रहे हैं। आज प्रदेश में हालात यह है कि मुख्यमंत्री व उनके नेता अपने कार्यक्रमों को रद्द कर घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री को भी यमुना नगर का अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। क्योंकि प्रदेश की जनता उनका पूरी तरह से विरोध कर रही है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के इस बयान को जुमलेबाज सरकार करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में जिला इकाई घोषित की जाएगी। आखिरी चरण की बात चल रही है पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसका आकलन भी हो गया है। जल्दी ही जिला कार्यकारिणी नियुक्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले निकाय एवं पंचायती चुनावों में पार्टी के अंदर यह फैसला लिया जाएगा कि चुनाव सिंबल पर लड़ा जाया या नहीं।
पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं
कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है । सभी सदस्य अपना दायित्व निभा रहे हैं। आपसी तालमेल को लेकर जो दिक्कतें हैं उनको लेकर आलाकमान को रिपोर्ट दे दी गई है। जो भी फैसला होगा उसे राहुल गांधी और सोनिया गांधी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें