फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पुलिस को देखकर भागा ओवरलोड डंपर चालक, मुख्य मार्ग पर पत्थर खाली कर मचाई अफरा-तफरी

Mon, 25 Aug 2025 05:16 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका

सार

सोमवार को शहर के अंबेडकर चौक से बींवा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रैफिक थाना पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड डंपर को रुकवाना चाहा। पुलिस को देखते ही चालक डंपर को तेजी से दौड़ाता हुआ बींवा रोड की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर गिराए पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को शहर के अंबेडकर चौक से बींवा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रैफिक थाना पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड डंपर को रुकवाना चाहा। पुलिस को देखते ही चालक डंपर को तेजी से दौड़ाता हुआ बींवा रोड की ओर भाग निकला। पीछा करने पर चालक ने मुख्य मार्ग पर ही डंपर की किल्ली खोलकर भारी मात्रा में पत्थर खाली कर दिए। अचानक सड़क पर गिरे पत्थरों से पीछे आ रही पुलिस की गाड़ी समेत अन्य वाहन वहीं रुक गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागते समय डंपर बिजली की तारों को तोड़ता हुआ डिवाइडर से जा टकराया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए ट्रैफिक को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया और जेसीबी की सहायता से पत्थरों को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया।

सूत्रों के अनुसार, डंपर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। वहीं यातायात थाना प्रबंधक पवन कुमार का कहना है कि पुलिस ने पत्थरों को मार्ग से हटकर यातायात को सुधार रूप से चालू कर दिया गया है फिलहाल डंपर चालक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें