फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह में हुई 201 से अधिक सर्जरी, लंबित मामलों में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल 5 फरवरी से 11 फरवरी तक मनाया गया सप्ताह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पांच फरवरी से 11 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित सर्जिकल सप्ताह का सफल समापन हो गया। इस दौरान अस्पताल में 201 से अधिक ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। इनमें 109 सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हुईं। सर्जिकल सप्ताह के आयोजन से लंबित मामलों में कमी आई है और मरीजों को समय पर उपचार मिलने से बड़ी राहत मिली है।



नागरिक अस्पताल के अलावा सोहना, पटौदी और सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में भी बड़ी संख्या में ऑपरेशन किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2025 में कुछ उपचार सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित किए जाने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने से वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई थी। वेटिंग लिस्ट का दबाव कम करने के उद्देश्य से विभाग ने पिछले वर्ष नवंबर में भी सर्जिकल सप्ताह आयोजित किया था। लंबित मामले में कमी लाने के लिए दो से तीन माह के अंतराल पर आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



इस दौरान ऑर्थो, ईएनटी, गायनी, जनरल सर्जरी और नेत्र विभाग में बड़ी संख्या में ऑपरेशन किए गए। तीन शिफ्टों में सर्जरी कर लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई, जिससे लंबित में उल्लेखनीय कमी आई है। लगातार किए जा रहे ऑपरेशन से मरीजों को शीघ्र उपचार मिल रहा है और अस्पताल सेवाओं पर बढ़ते दबाव को भी संतुलित किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयुष्मान सर्जिकल सप्ताह समय- समय पर आयोजन किया जाने लगा है। 201 से अधिक ऑपरेशन किए गए हैं, जिसमें से 100 से अधिक ऑपरेशन आयुष्मान के तहत किए गए हैं। समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। - डॉ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थय विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें