फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्जिकल सप्ताह में अब तक 100 से अधिक ऑपरेशन, मरीजों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 फरवरी से 11 फरवरी तक नागरिक अस्पताल में सर्जिकल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत मरीजों को समय पर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लंबी वेटिंग लिस्ट में भी कमी देखने को मिली है। सर्जिकल सप्ताह के पहले चार दिन में कुल 102 ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं, जिनमें 50 से अधिक सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत की गईं।

अस्पताल में प्रतिदिन सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि ऑर्थो, ईएनटी, गायनी, जनरल सर्जरी और नेत्र विभाग में बड़ी संख्या में ऑपरेशन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार सर्जरी होने से पेंडिंग मामलों में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ के अनुसार, सर्जिकल सप्ताह के दौरान सबसे अधिक ईएनटी विभाग में ऑपरेशन किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को लाभ पहुंचाना और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें