पलवल। हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय ने वर्ष 2026 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित किए हैं। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत चयनित वैज्ञानिक को पांच लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के विजेता को एक लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। एसडीएम के अनुसार 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रख्यात वैज्ञानिक हरियाणा विज्ञान रत्न और 40 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिक हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संवाद