न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-106 स्थित पारस ड्यूज सोसाइटी में एक बार फिर छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले भी इसी सोसाइटी में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया था। लगातार दोबारा घटना होने से निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निवासियों के अनुसार, पहले हुई घटना के बाद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया और अब दोबारा छत का प्लास्टर गिर गया। लोगों का कहना है कि हाईराइज सोसाइटियों में निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव की नियमित जांच जरूरी है। छत या दीवार से प्लास्टर गिरने की घटनाएं गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं। संबंधित विभाग से मामले की जांच और स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद