मानेसर। पीएचसी नखरोला में एनजीओ कैपेड के सहयोग से एनसीडी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव और आसपास के क्षेत्रों से करीब 150 लोगों ने भाग लिया। लगभग 30 महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच वीआईए टेस्ट के माध्यम से की गई, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके। इसके साथ ही 90 से 100 गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन और अन्य जरूरी जांच शामिल थी। पीएचसी केंद्र के डॉक्टर तरुण चोपड़ा ने बताया कि महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। संवाद