अतिरिक्त पुलिस बल भी करना होगा तैनात, दिवाली पर मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम का होता है आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली पर शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस के साथ ही आयोजकों को यातायात पुलिस की तरफ से निर्देश दिया जा रहे हैं। हाल में ही पुलिस उपायुक्त यातायात ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) और रोड सेफ्टी ऑफिसर (आरएसओ) की एक मीटिंग भी ली गई है।
दिवाली के दौरान आम दिनों के मुकाबले में ज्यादा भीड़ होती है। सभी लोगों को एक दूसरे से मिलने की, नए सामान खरीदने की या साथ में आयोजन में जाना होता है। ऐसे में रोड जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से अतिरिक्त पुलिस बल को शहर के विभिन्न जगह पर नियुक्त किया जाएगा।
यातायात पुलिस की तरफ से सभी आयोजन करने वालों को निर्देश दिया जा रहा है कि वह आयोजन करने से पहले वह पार्किंग की व्यवस्था करें और पार्किंग तक गाड़ी ले जाने के लिए भी पर्याप्त लोगों की संख्या रखें। पार्किंग की जानकारी भी लोगों को पहले ही बताएं। यातायात पुलिस ने आमजनों से अपील भी है कि बाजार में सार्वजनिक वाहनों को प्रयोग करें।
वर्जन
दिवाली को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया जाएगा। सभी आयोजनकर्ता को पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों को प्रयोग करें।- सत्यपाल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (हाईवे/ मुख्यालय )