फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा उदय के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

Wed, 05 Jul 2023 08:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
हरियाणा उदय के तहत आयोजित होती वॉलीबॉल
विज्ञापन
हरियाणा उदय के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन

-पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को साइबर अपराधों के साथ अन्य अपराधों को लेकर किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। सरकार की योजना हरियाणा उदय के तहत गुरुग्राम पुलिस ने जमालपुर स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल में विभिन्न प्रकार के खेलों का का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के अपराध को लेकर जागरूक भी किया गया।
बुधवार को खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल व रस्सा-कस्सी खेल का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में पुलिस आयुक्त स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयमल सिंह की पत्नी गिंदौड़ी देवी व स्वर्गीय मोहहड़ की पत्नी फूलकौर को सम्मानित भी किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा मोहन राम क्लब मानेसर व ब्रदर्स क्लब ताजनगर की टीम फाइनल में पहुंची हैं। इन दोनों टीमों के बीच तीन राउंड खेले गए। फाइनल मैच में बाबा मोहनराम क्लब मानेसर की टीम ने ब्रदर्स क्लब ताजनगर की टीम को 25-13 से हराकर यह प्रतियोगिता अपने नाम की। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस व गांव जमालपुर की टीमों के बीच हुए मैच में हरियाणा पुलिस की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें