गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान एचआईवी-एड्स एवं टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर गुरुग्राम के एसएमओ डॉ. अरुण सैनी और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रंजना मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को इन बीमारियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अरुण सैनी ने कहा कि एचआईवी-एड्स और टीबी को अनुशासित जीवनशैली अपनाकर रोगों से बचा जा सकता है। शिविर के दौरान ट्रैफिक नियमों की भी जानकारी दी गई। संवाद