गुरुग्राम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूपुर के मैदान पर मंगलवार को मोहनपुर क्रिकेट क्लब और कादरपुर की टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें कादरपुर की टीम ने मोहनपुर क्रिकेट क्लब की टीम को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर मोहनपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादरपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर 187 रन बनाए और मैच जीत लिया। मोहनपुर की ओर से प्रलभ ने 40 रन और कुलदीप ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में पुनीत ने 4 विकेट, महेश और गोधू ने 2-2 विकेट झटके। कादरपुर की ओर से धैर्य ने नाबाद 51 रन बनाए, अनिल ने 54 और अशोक ने 35 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में ललित और प्रदीप को एक-एक सफलता मिली। संवाद