संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मरला स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रंiगी के नेतृत्व एवं डीआरयू विंग इंचार्ज के अरुण कुमार राघव मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया गया जिसमें में निबंध लेखन, नारा लेखन ,वाद विवाद, पोस्टर मेकिंग एवं कार्टून मेकिंग इत्यादि शामिल हैं। डाइट के जिला कार्यक्रम नोडल अधिकारी राम किशन वत्स ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में अरुण कुमार राघव, रीना यादव, सूरज पाल, एबीआरसी के श्रुति, रीना, जिला निर्णायक मंडल सदस्य प्रमिला, मंजू, पूजा, सुनीता, शालिनी, कुलदीप सिंह एवं कनिका भारद्वाज (कार्यक्रम सह नोडल) समेत अन्य लोग उपस्थित रहें l