फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सशक्त मीडिया कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में संस्था ने पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत लोगो ंके लिए 5 दिवसीय वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए सशक्त मीडिया कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीके आत्मप्रकाश ने कार्यक्रम में आए मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार का चक्र चार भागों सतयुग, त्रेता द्वापर और कलियुग में बंटा हुआ है जो निरंतर चलता रहता है। आज कलियुग चल रहा है तो क्रमानुसार आने वाला युग सतयुग होगा जहां सुख शांति और संपन्नता होगी। संस्था दुनिया की स्थापना का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजयोग का अभ्यास से हमारे जीवन में दिव्य गुणों की धारणा होती है। हमारा यही आध्यात्मिक परिवर्तन पूरे समाज को बदलने की आधारशिला है। संस्था मीडियाकर्मियों का अपना ही घर है। संस्था के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजयोगी बीके सुशान्त ने कहा कि वैश्विक शांति और सद्भावना के लिए सभी मीडियाकर्मी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें