फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताली, थाली व घंटी बजाकर किया कृषि कानूनों का विरोध

विज्ञापन
गुरुग्राम कमान सराय से कृषि कानून के विरोध में ताली- थाली रैली निकालते संयुक्त किसान मोर्चा के सद - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में गतिविधि तेज करनी शुरू कर दी है। मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को शहर में ताली, थाली और घंटी बजाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। उन्होंने कमान सराय के समक्ष एकत्रित होने के बाद सदर बाजार इलाके में रैली निकाली। मोर्चा के अध्यक्ष संतोख सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में निकाली रैली में महिलाओं ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

मोर्चा के सदस्यों ने कमान सराय से रैली शुरू की और डाकखाना चौक, सोहना चौक, गुरुद्वारा रोड से होते हुए वापस कमान सराय के समक्ष आकर रैली समाप्त की। इस दौरान उन्होंने ताली, थाली, घंटी एवं शंख बजाए। इनकी आवाज सुनकर इलाके के लोग दुकानों एवं घरों से निकल आए। उन्होंने भी ताली बजाकर उनका समर्थन किया। इस मौके पर संतोख सिंह ने कहा कि सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान ताली, थाली व घंटी बजाई। देश भर के किसान दिल्ली के चारों तरफ बार्डर पर पिछले एक माह से कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे है और सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।
वहीं मोर्चा के संयोजक आरएस राठी ने कहा कि केन्द्र सरकार के कृषि कानून किसान के भले के लिए नहीं है, बल्कि उन्हें बंधवा मजदूर बनाने के लिए है। केंद्र की भाजपा सरकार देश के बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है और उसे किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है, जबकि राव कमलबीर सिंह ने कहा कि देश के लाखों किसान कड़कड़ाती ठंड में दिल्ली के चारों तरफ सड़कों पर खुले आसमान के नीचे बैठे हुए हैं। इस कारण प्रधानमंत्री अपने मन की बात छोड़कर किसानों मजदूरों व गरीबों के मन की बात सुनें।
विज्ञापन

इस मौके पर सतबीर सिंह संधु, नवनीत रोज, जयप्रकाश रेहडू, कपूर गुलिया, अभय सिंह दायमा, सुधीर चौधरी, डॉक्टर धर्मबीर राठी, ऊषा सरोहा, अभय पुनिया, मनोज भारद्वाज, प्रीतम चौहान एडवोकेट, रामनिवास ठाकरान, राजवीर पंवार, संजय सैन, योगेंद्र सिंह, नरेंदर पाल किलहोड, राहुल किलहोड एडवोकेट, कंवर लाल यादव आदि भी मौजूद थे।
आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक आरएस राठी ने बताया कि सोमवार से मोर्चा के पदाधिकारी राजीव चौक स्थित लघु सचिवालय के नजदीक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। वे यहां पर टेंट लगाकर किसान आंदोलन के समर्थन में सुबह 11 बजे से धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें