फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालान के त्वरित निपटान के लिए 12 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लंबित ट्रैफिक चालानों के त्वरित निपटारे के लिए गुरुग्राम में एक सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र 3 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक जिला न्यायालय परिसर के टावर ऑफ जस्टिस में उपलब्ध रहेगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यह पहल की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने बताया कि यह सहायता केंद्र लंबित चालानों के निपटारे को सरल बनाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें