गुरुग्राम। जिले में कई दिन से रोजाना दो-तीन डेंगू के मरीज मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि की है। इसके बाद जिले में कुल 50 डेंगू के मरीज हो गए हैं। बृहस्पतिवार को 169 लोगों के सैंपल की जांच की गई। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास के जगहों पर पानी जमा न होने दें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई न खाएं। संवाद