गुरुग्राम। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायु सेना स्थल, सेक्टर-14 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं कला संकाय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। विद्यार्थियों को 25 जून 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। आवेदन जमा करने के लिए दोनों पालियों में अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली में आवेदन जमा करने का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा, जबकि द्वितीय पाली में विद्यार्थी दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। संवाद