अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अलग अलग दौर के दाखिले के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय (विवि) में रिक्त सीटों पर ऑफलाइन दाखिला मिलेगा। इसके लिए पहले दाखिला प्रक्रिया से वंचित हुए छात्र ऑफलाइन फॉर्म भर कर सीधे दाखिले के लिए विवि में पहुंच सकते हैं। इसमें फार्मेसी और इंजीनियरिंग के छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र चार सितंबर को सीधे ऑफलाइन मोड में दाखिला ले सकेंगे। दाखिले के इच्छुक छात्रों को विवि की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के साथ संलग्न फॉर्म भरकर साथ लाना होगा। इस दौरान छात्रों को एमएससी फिजिक्स, कैमिस्ट्री, इनवायरमेंट साइंस और साइकोलॉजी में दाखिला ले सकेंगे। एमए पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक पॉलिसी, एमए अप्लाइड इकोनॉमिक्स, एमए इंग्लिश में भी इस दौरान दाखिले का मौका मिलेगा। भाषा डिप्लोमा कोर्स के अलावा ब्लू इकॉनॉमी में डिप्लोमा का मौका मिलेगा। छात्रों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न शपथ पत्र भी देना होगा। इसमें विवि नियमों अनुसार शिष्टाचार की शपथ लेनी होगी।
विवि कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि सभी तरह के दाखिले यूजीसी नियमों अनुसार किए जा रहे हैं। ऐसे में ओपन काउंसलिंग में इंजीनियरिंग और फार्मा कोर्स को शामिल नहीं किया गया है।