फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: च्यवनप्राश के डिब्बे में कनाडा भेजी जा रही थी अफीम, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियर कंपनी में पार्सल की स्कैनिंक के दौरान हुआ खुलासा, 44 ग्राम अफीम बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विदेशों में नशीले पदार्थों की तस्करी का सौदागरों ने नया तरीका अपना लिया है। अब वह च्यवनप्राश के बीच नशीले पदार्थ की खेप रखकर उसे अंतरराष्ट्रीय कोरियर सर्विस के जरिए भेज रहे हैं। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में भी हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने पंजाब से कनाडा कोरियर सर्विस के माध्यम से च्यवनप्राश के एक डिब्बे के अंदर एक पैकेट में छिपाकर भेजी जा रही 44 ग्राम अफीम को बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एचएसएनसीबी में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें सोमवार शाम को उद्योग विहार क्षेत्र की एक कोरियर कंपनी के सुरक्षा जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने एक संदिग्ध पार्सल के बारे में सूचित किया था। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का एक पार्सल स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध पाया गया और उसमें अवैध दवाएं हो सकती हैं। सूचना पाकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान अधिकारी माणिक अहलावत की मौजूदगी में पार्सल को खोलकर जांच की गई। पार्सल में एक शर्ट, एक टी-शर्ट, एक पैकेट तुलसी-आवला कैंडी, एक पैकेट नमकीन और आधा किलो डाबर च्यवनप्राश का डिब्बा मिला। जब च्यवनप्राश के डिब्बे को काटकर चेक किया तो उसमें प्लास्टिक के पैकेट में अफीम छिपाकर रखी हुई थी और उसमें 44 ग्राम अफीम बरामद हुई। पार्सल की जानकारी जांचने पर पता चला कि यह पार्सल पंजाब के मूल निवासी सुखविंदर सिंह ने भेजा था। यह पार्सल कनाडा के एसडी-5-एसटीई मैरी झील में वरिंदर सिंह को भेजा जाना था।

एसीपी उद्योग सत्येन्द्र दहिया का कहना है कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 18 (सी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पार्सल को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिसने पार्सल बुक किया था।
विज्ञापन



इससे पहले यूएसए भेजी जा रही थी खेप
विदेश में कोरियर के जरिए नशीले पदार्थ की खेप भेजने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 26 मई को गुरुग्राम पुलिस ने ही पंजाब निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ च्यवनप्राश के डिब्बों के अंदर दो पैकेटों में छिपाकर कोरियर के जरिए अमेरिका में एक व्यक्ति को अफीम भेजने की कोशिश करने के आरोप में इसी तरह का मामला दर्ज किया था। कोरियर भेजने वाला तरनतारन का लखविंदर था। पार्सल अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में सुरेंद्र सिंह को भेजा जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें