फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑपरेशन सिंदूर...देश की सेना व शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह । पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अपने वीर जवानों के जज्बे और हौंसले को सलाम करने के लिए शनिवार को नूंह की नई अनाजमंडी से गोशाला तक भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने की। इसमें हजारों कार्यकर्ताओं व आम आदमी ने भाग लिया।



तिरंगा-यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक नसीम अहमद, गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, स्वामी हरीओम दास, जाहिद हुसैन चेयरमैन, आस मोहम्मद, औरंगजेब, जिला महामंत्री जतिन बुसरी, ममता कौशिक, पूर्व जिला महामंत्री शिव कुमार बंटी, मंडल अध्यक्ष समय चंद, कृष्ण दायमा, हेमराज, अरशद बैंसी, आसु पहलवान घासेड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे देश की सेना ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इसमें हमारे देश की सेना अफसर बेटियों के शौर्य व पराक्रम को इतिहास में दर्ज किया गया है। हम उनकी इस वीरता का नमन करते हैं। उन्होंने सेना को बार-बार नमन करते हुए वीर शहीदों को भी याद किया। उन्होंने इन वीर शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि हर भारतीय के दिल में तिरंगे का मान और देशभक्ति की भावना को ओर प्रबल करने का ये अवसर गर्व और सम्मान से भरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें