फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रूट नंबर-127बी पर दो गुरुगमन सिटी बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटियों के लोगों को मिली आवागमन की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटियों व आसपास के क्षेत्र के लोगाें को अब गुड़गांव रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन तक आवागमन में परेशानी नहीं होगी। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने रूट नंबर-127बी पर रविवार को दो गुरुगमन सिटी बसों का संचालन शुरू किया है।
दोनों सिटी बसें सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के पास से रवाना होकर वाया अपर द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर-102, 103, 108, 109 से दौलताबाद फ्लाईओवर, गुड़गांव रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड अड्डा से होते हुए सेक्टर-29 स्थित मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन तक संचालित होंगी। सेक्टर-108 स्थित सोभा सिटी निवासी प्रवीन कौशल ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनी सोसाइटियों में रहने वाले लोगों द्वारा पिछले काफी समय से सिटी बसें चलाने की मांग की जा रही थी क्योंकि यहां पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। दो सिटी बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएमसीबीएल प्रबंधन से पांच बसें चलाने की मांग की गई है। प्रबंधन की ओर से अक्तूबर माह में इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी निवासी प्रवीन ने बताया कि रूट नंबर-127बी पर दो आठ चक्कर लगाएंगी। सुबह 7.20 बजे से सिटी बस यहां से रवाना होगी। हैबिटेट सोसाइटी से मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन तक 20 रुपये किराया तय किया गया है। उन्होंने बताया कि जीएमसीबीएल प्रबंधन को इस क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। अभी तक क्षेत्र के लोग अपने निजी वाहनों के अलावा कैब या ऑटो किराए पर लेकर ही आवागमन करते थे। सिटी बस चलने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिली है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें