फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट काउंसलिंग आज से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन मेरिट काउंसलिंग आज से होगी शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। कॉलेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बहुत से ऐसे छात्र हैं जिन्हें पसंदीदा कॉलेज या कोर्स में दाखिला नहीं मिला है। दरअसल पहली और दूसरी मेरिट में प्रवेश हो चुके हैं। ऐसे में अब ओपन मेरिट काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। प्रवेश ले चुके छात्रों को भी अब ओपन मेरिट में भाग लेने का मौका मिलेगा। छात्र बिना प्रवेश रद्द किए ही ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 की नोडल अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि छात्रों की सहूलियत को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। अब छात्रों को प्रवेश रद्द नहीं कराना होगा। यदि छात्र ओपन काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो वह अपने पंजीकृत फोन से संपर्क कर सकता है। छात्र के कारण जानते हुए उसे मौका दिया जाएगा। यदि छात्र को पसंदीदा कॉलेज या कोर्स नहीं मिलता है तो उसके पहले प्रवेश की सीट पक्की रहेगी।
नए शेड्यूल के अनुसार होगी प्रवेश प्रक्रिया
16 से 20 अक्तूबर- ओपन काउंसलिंग के लिए आवेदन
17 से 22 अक्तूबर- दस्तावेज का सत्यापन
24 से 25 अक्तूबर- प्रथम ओपन मेरिट सूची होगी तैयार
26 अक्तूबर - प्रथम ओपन मेरिट सूची होगी जारी
26 से 29 अक्तूबर- बिना विलंब शुल्क के फीस जमा करना
30 अक्तूबर- दूसरी ओपन मेरिट सूची होगी तैयार
30 अक्तूबर से 2 नवंबर- बिना विलंब शुल्क के फीस जमा करना
3 से 5 नवंबर- विषय बदलने का दिया जाएगा मौका
6 से 7 नवंबर- विषय में बदलाव की प्रक्रिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें