- गुरुग्राम संस्थान में नॉन मेडिकल की 10 सीटें खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में संचालित राज्य उच्च अध्ययन शिक्षक शिक्षण संस्थान (एसआईएएसटीई) गुरुग्राम में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में रिक्त सीटें पर शनिवार को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले होंगे। यहां पर गुरुग्राम के संस्थान की नॉन मेडिकल की 10 सीटें और कुरुक्षेत्र के संस्थान की नॉन मेडिकल की 24 सीटें व मेडिकल की 17 सीटें रिक्त हैं।
संस्थान प्रभारी राकेश श्योराण ने बताया कि दोनों संस्थानों में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में शनिवार सुबह आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं, वे रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थानों में बीएससी बीएड की नॉन मेडिकल व मेडिकल संकाय में सीट खाली हैं।