फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में अटकी लिफ्ट, दस मिनट तक फंसी रही बुजुर्ग महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सोसाइटी में अटकी लिफ्ट, दस मिनट तक फंसी रही बुजुर्ग महिला
- पहले खराब थी एटीसी ट्रायंफ के टावर-वन की लिफ्ट
- पुलिस के पास भी की गई थी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 104 स्थित एटीएस ट्रायंफ सोसाइटी के ब्लॉक-1 में बृहस्पतिवार की शाम एक बुजुर्ग महिला करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। करीब 10-12 मिनट बाद लिफ्ट को सोसाइटी की फैसिलिटी ने खोला और उन्हें निकाला। घटना के बाद से वह काफी घबराई हुई हैं। लोगों ने इस खराब लिफ्ट की पहले भी शिकायत की थी। सोसाइटी प्रबंधन द्वारा शिकायत पर अमल नहीं किए जाने के बाद लोगों ने लिफ्ट में फंसने के बाद पिछले 20 अगस्त को स्थानीय राजेंद्रा पार्क पुलिस के पास भी इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी।
एटीसी ट्रायंफ सोसाइटी के ब्लॉक-वन 24 मंजिला है। इसकी 12 वीं मंजिल पर शिव कुमार सिंह रहते हैं। शाम के वक्त इनकी 75 वर्षीया मां सावित्री देवी नीचे पार्क में घूमने गई करीब सवा सात बजे वे लिफ्ट में गई और पहली मंजिल पर लिफ्ट झटके के साथ थोड़ा नीचे गई और रुक गई। फिर उन्होंने अपने बेटे को फोन किया। बेटे ने भाग कर फैसिलिटी वालों को बुलाया। फैसिलिटी वालों ने लिफ्ट को रिसेट कर दरवाजा खोला।
विज्ञापन

शिव कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, उन्होंने फटाफट मां को उससे निकाला मगर मां के निकालते ही बहुत जोर से लिफ्ट का दरवाजा दोबारा बंद हो गया। कोई लिफ्ट के दरवाजे के बीच में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शिव कुमार सिंह ने बताया कि यह लिफ्ट काफी समय से खराब चल रही है। चलते-चलते अचानक झटके से नीचे जाती है और कहीं भी रुक जाती है। इसके बाद से मैनुअली खोलना पड़ता है।
विज्ञापन

सोसाइटी के सीईओ से लेकर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तक सबसे इसकी शिकायत की जा चुकी है। पिछले दिनों 20 अगस्त को वह और उनकी पत्नी लिफ्ट में करीब काफी देर फंसे रहे थे। यह एक बहुत ही डरावनी स्थिति है। हम लोगों ने प्रबंधन से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी शिकायत स्थानीय राजेंद्रा पार्क थाने में इसकी शिकायत दी थी। हालांकि बृहस्पतिवार को मां के लिफ्ट में फंसने के बाद लिफ्ट को मेंटनेंस के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें