गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान और भाषा विभाग की ओर से एमवी हिन्दू स्टडीज पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का आयोजन आज और 4 सितंबर को किया जाएगा। यह काउंसलिंग विश्वविद्यालय परिसर के ब्लॉक-I कक्ष संख्या 312 में सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग में वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने आवेदन किया या नहीं किया था लेकिन प्रवेश लेना चाहते हैं। विशेष रूप से, वे छात्र जिनका नाम पूर्व में जारी मेरिट सूचियों में आया था लेकिन किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके, वे भी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन निर्धारित शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों लाने होंगे। विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक व पात्र अभ्यर्थियों से समय पर रिपोर्ट करने की अपील की है। संवाद