फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी को मिलेंगे 6 नए ईएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी को मिलेंगे 6 नए ईएमओ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी को जल्द छह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) व टेलीमेडिसिन विभाग को नए डॉक्टर मिल जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी जिला अस्पताल में पांच ईएमओ हैं। नए डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद इनकी संख्या 11 हो जाएगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार में 79 डॉक्टर शामिल हुए। इनमें से 11 डॉक्टरों का चयन होना है। इसी हफ्ते चयनित डॉक्टरों की सूची जानी होने की उम्मीद है। जिला अस्पताल में स्ट्रेंथनिंग योजना के तहत आपातकालीन मेडिकल अधिकारी (ईएमओ), दो टेलीमेडिसिन और एक विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई के लिए डॉक्टर मिलेंगे। एक शहरी स्वास्थ्य केंद्र चिपियाना और एक राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिए रखे जाएंगे। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि जिला अस्पताल को नए डॉक्टर मिलने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें