फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी शुरू, सरकारी अस्पताल में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर नौ बसई रोड स्थित सरकारी अस्पताल में सरकार के दिशा निर्देशानुसार मंगलवार से ओपीडी शुरू हो गई। करीब तीन महीने से बंद पड़ी ओपीडी शुरू हुई तो अस्पताल में मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मरीज देर तक पंजीकरण की लाइन में खड़े रहे। हालांकि इस दौरान मरीजों के चेहरे पर ओपीडी शुरू होने की खुशी देखी गई साथ ही गर्मी और उसम से मरीज बेहाल रहे। पहले दिन 12 सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च में कोरोना की दूसरी लहर आरंभ होने के साथ ही स्वास्थ्य के सुरक्षा करणों सरकारी अस्पताल में सामान्य बीमारियों की ओपीडी बंद कर दी गई थी। सोमवार की देर शाम सरकार ने ओपीडी खोलने की अनुमति प्रदान कर दी। ओपीडी शुरू होने का इंतजार कर रहे सामान्य बीमारियों के मरीजों ने इससे राहत की सांस ली। इससे पहले कोरोना के लक्षण वाले और कोरोना मरीजों की जांच ही अस्पताल में की जा रही थी। ओपीडी शुरू होने के बाद अस्पताल मे सामान्य रोगों के, मसलन, बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द, डायरिया, त्वचा, दंत तथा हड्डी रोग के मरीजों ने जांच कराई।
सर्जरी कराने वालों को करना होगा इंतजार
इस बीच छोटी या बड़ी सर्जरी कराने वाले मरीजों को अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि मंगलवार से सर्जरी विभाग की ओपीडी तो शुरू कर दी गई, लेकिन सर्जरी अभी शुरू नहीं की गई है। अस्पताल के डॉ. मनीष राठी ने कहा कि जैसे ही सरकार का निर्देश मिलेगा, सर्जरी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला रोग के साथ नाक, कान गला और आंखों के मरीजों की जांच पहले से ही की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें