फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नई अनाजमंडी जाटौली में गेहूं की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस ही करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली में गेहूं की खरीद हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस ही करेगी। शनिवार को सरकार की ओर से गेहूं खरीद हैफेड द्वारा करने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन नए आदेश मेंं पुराने आदेश को रद्द कर दिया गया। नई अनाजमंडी जाटौली में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरु हुई थी जबकि गेहूं की सरकारी खरीद एजेंसी हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस कर रही है।
विज्ञापन

गेहूं खरीदने के लिए सरकार ने 24 घंटे अनाज मंडियां खुली रहने के आदेश शनिवार को जारी किए थे। साथ ही हैफेड सरकारी खरीद एजेंसी को भी गेंहू की खरीद करने को लेकर आदेश जारी किए थे। अब सप्ताह भर हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस खरीद एजेंसी ही किसानों का गेहूं की खरीद करेगी। मार्केट कमेटी के सचिव विपिन यादव ने बताया कि नई अनाजमंडी जाटौली में अब किसानों की गेहूं की खरीद सरकारी खरीद एजेंसी हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस ही करेगी। उन्होंने बताया कि नई अनाजमंडी जाटौली में गेंहू की खरीद 1 अप्रैल से शुरु हुई थी जबकि अब तक 2,00,724 क्विंटल गेंहू की आवक हुई है जबकि 50,430 क्विंटल की खरीद हुई है और अब तक 4,170 गेंहू के गेट पास जारी किए गए है। जबकि रविवार को अनाजमंडी में गेंहू की आवक 49,317 क्विंटल की हुई और खरीद 5,600 क्विंटल हुई है और 1,047 गेट पास जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें