-एक आदमी एक दिन में केवल 17 लीटर पानी से कैसे काम चलाए
गुरुग्राम। सेक्टर 21 के डूंडाहेंड़ा के पास स्थित सूर्या विहार सोसाइटी में रहने वाले लोगों को बहुत कम पानी मिल रहा है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश गेरा ने नगर निगम को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है कि हमारी सोसाइटी में 496 फ्लैट और 52 ईडब्ल्यूए एस फ्लैट हैं। इसमें 2000 की आबादी रहती है। जीएमडीए की लाइन से हमें पिछले 24 घंटे में मात्र 34,000 लीटर पानी मिला है। यदि एक व्यक्ति को एक दिन में केवल 17 लीटर पानी मिलेगा तो किस तरह अपने काम चलाएगा, जबकि जीएमडीए लगभग 135 से 150 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी की आपूर्ति करता है। सूर्या विहार शहर के पुरानी सोसाइटियों में से एक है। हमें पर्याप्त पानी दिया जाए। संवाद