फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 23 फीसदी को ही लगी दोनों डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम (पंकज मोहन मिश्रा)। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुए करीब 7 माह का समय बीत चुका है लेकिन अब तक हुए कुल टीकाकरण में से महज 23 फीसदी को ही दोनों डोज लग पाई है। टीकाकरण की प्रक्रिया यदि इसी तरह चली तो टीके की दोनों डोज देने में डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय लग सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में सवाल यह है कि यदि संक्रमण की तीसरी लहर आती है तो लोगों का क्या होगा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 18 लाख 41 हजार 773 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 14 लाख 15 हजार 64 लोगों को पहली व 4 लाख 26 हजार 709 (23 फीसदी) लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। हालांकि, लाभार्थियों में जिले के निवासी कितने हैं, इसका प्रशासन के पास कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के कार्य में लगा हुआ है।
जुलाई में ही हुआ 41 फीसदी को टीका
खास बात यह है कि संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन अब कंप्लीट टीकाकरण के क्रम में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसी क्रम में जुलाई के पहले सप्ताह से ही टीके की दूसरी डोज की संख्या बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 3 जुलाई से 1 अगस्त के बीच 198650 लोगों को पहली व 172876 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। ऐसे में स्पष्ट है कि अब तक लाभार्थियों को लगी कुल दूसरी डोज में से 41 फीसदी लोगों को पिछले एक माह में टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण में अव्वल गुरुग्राम
18 लाख से ज्यादा लोगों के टीकाकरण के साथ गुरुग्राम पहले व 1188769 लोगों का टीकाकरण फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है। 813729 लोगों का टीकाकरण कर अंबाला तीसरे व 676521 लोगों को टीका लगाकर सोनीपत चौथे स्थान पर है। अब तक सबसे कम टीकाकरण नूंह में हुआ है, जहां अब तक महज 1 लाख 51 हजार 319 लोगों को ही टीका लगाया जा सका है। महत्वपूर्ण यह है कि टीकाकरण में अव्वल होने के साथ ही रिकवरी रेट के मामले में भी गुरुग्राम 99.45 फीसदी रिकवरी रेट के साथ प्रदेश में पहले पायदान पर है।
ज्यादा से ज्यादा लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वैक्सीन की आपूर्ति के हिसाब से हम टीकाकरण कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि अपने निकट के केंद्र में जाकर संक्रमणरोधी टीका लगवाएं और टीकाकरण के बाद भी अनिवार्य रूप से कोरोना बचाव नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें