फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार में से 167 लोगों ने ही प्लाज्मा दान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके करीब 18 हजार लोगों में से मात्र 167 लोगों ने ही प्लाज्मा दान किया है। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे लोग है जिन्होंने चार बार तक प्लाज्मा दान किया। इनसे प्राप्त हुआ प्लाज्मा 325 मरीजों को दिया जा चुका है। यह जानकारी जिले के उपायुक्त अमित खत्री एवं सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। इस दौरान उपायुक्त ने प्लाज्मा दान कर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कैनविन फाउंडेशन की ओर से 100 लोगों का प्लाज्मा दिलवाने पर रोटरी प्लाज्मा बैंक परिसर में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अमित खत्री ने अपील की कि कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोग अपने प्लाज्मा का दान करने के लिए आगे आएं, क्योंकि उनका दान किया हुआ प्लाज्मा अन्य संक्रमित रोगियों की जान बचाने में सहायक होगा।
सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि लगभग पांच प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। रोटरी क्लब से एडवोकेट रविंद्र जैन, कैनविन फाउंडेशन के नवीन गोयल, डीपी गोयल और अधिवक्ता अभय जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें