गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में हाल ही में शुरू हुई ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था ठप हो गई है। क्यूआर कोड से पंजीकरण शुल्क जमा करने की सुविधा अब काम नहीं कर रही। इससे प्रतिदिन 2000 से अधिक मरीजों को नकद भुगतान करना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से तकनीकी खामी दूर कर सुविधा बहाल करने की मांग की है। संवाद