फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑनलाइन जुआ और साइबर ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 45 मोबाइल, 139 एटीएम कार्ड, 20 बैंक पासबुक, 13 चेकबुक और 35 सिम कार्ड बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। साइबर ठगी और ऑनलाइन जुआ के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुन्हाना सदर थाना पुलिस और साइबर क्राइम नूंह की संयुक्त टीम ने नीमखेड़ा गांव से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 मोबाइल फोन, 139 एटीएम कार्ड, 20 बैंक पासबुक, 13 चेकबुक, 35 सिम कार्ड और चार लैपटॉप सहित भारी मात्रा में क्यूआर कोड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उपनिरीक्षक नंदकिशोर के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम जमालगढ़ मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नीमखेड़ा गांव में कुछ युवक फर्जी बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम उपलब्ध कराने के साथ ऑनलाइन जुआ संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने साइबर क्राइम टीम को साथ लेकर गांव में दबिश दी। मौके पर चार युवक मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ संचालित करते मिले। पुलिस ने चारों को काबू कर लिया। उनकी पहचान साजिद निवासी अखनाका (फिरोजपुर झिरका), अफरोज निवासी कीडानेर (डीग, राजस्थान), फरहान निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) और जितेश कुमार बैरवा निवासी दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने लोगों को बैंक खाते खुलवाने के नाम पर पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करने की बात सामने आई। इन दस्तावेजों के आधार पर खुलवाए गए बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी और ऑनलाइन जुआ की रकम के लेन-देन में किया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरामद एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक अलग-अलग राज्यों के बैंकों की हैं। अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें