फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देशभर में 36 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को विश्वास में लेकर देता था वारदात को अंजाम
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना वेस्ट की पुलिस ने 36.11 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेशन के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करके रुपये ट्रांसफर करवाकर तथा लोगों को विश्वास में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 हजार रुपये व 1 सिम कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन

एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर क्राइम थाना वेस्ट में तैनात जांच अधिकारी पीएसआई जगदीप की टीम ने राजस्थान के सीकर निवासी आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से बरामद किए एक सिम कार्ड की जांच कराई तो सामने आया कि आरोपी के खिलाफ देशभर में लगभग 36 लाख 11 हजार रुपये की ठगी करने के संबंध में कुल 50 शिकायतें और 8 केस दर्ज हैं। जिनमें से दो केस साइबर क्राइम थाना वेस्ट गुरुग्राम सहित हरियाणा में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें