फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लिंक पर क्लिक करते ही क्रेडिट कार्ड से कटे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों द्वारा मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही एक महिला के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये डेबिट हो गए। जालसाजों ने कुरियर के लिए गलत पता होने की बात कहकर लिंक भेजा था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-70ए निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर 2025 को मोबाइल पर अनजान नंबर से कुरियर संबंधी टैक्स मैसेज मिला। जालसाजों ने गलत पता होने की बात कहकर अपडेट करने के लिए लिंक भेजा। मोबाइल पर आए लिंक पर जैसे ही पूजा ने क्लिक किया तो एक लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बारे में संबंधित बैंक में कॉल करके रुपये डेबिट होने के बारे में कहा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह परिवार के साथ घूमने के लिए बाहर चली गई थी। पीड़िता ने अब मामले में शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें