फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस की सतर्कता से बचे ठगी के एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस की सतर्कता से सेक्टर-23 निवासी महिला से ठगे गए एक लाख रुपये बच गए। पुलिस ने बैंक से पैसे फ्रीज करा दिए हैं। जालसाजों ने फर्जी पुलिस कर्मी बनकर और मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर ठगी की थी। साइबर थाना पुलिस पश्चिम को 29 मई को एमएचए शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी महिला ने बताया कि 14 मई को इसके मोबाइल पर एक फोन कॉल आया और फोन करने वाले ने बतलाया कि उनके नाम पर एक पार्सल है। इसमें अवैध सामान है, जिसको कस्टम डिपार्टमेंट वालों ने पकड़ा है, फिर कॉल मुंबई पुलिस में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद स्काइप के माध्यम से वीडियो कॉल करके पीड़िता को बताया गया कि आपका आधार कार्ड की कई मनी लॉन्ड्रिंग इत्यादि के केसों में संलिप्तता है। पीड़िता को मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाया और जांच के नाम पर एक लाख ठगों ने अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बैंक खाते में ट्रांसफर हुए रुपये को फ्रीज करवा दिया। पुलिस टीम उपरोक्त मामले जानकारी एकत्रित करने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें