फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलआईसी एजेंट बनकर डीजीपी के रिटायर पीआरओ से एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर थाना ईस्ट क्षेत्र में एलआईसी एजेंट बनकर डीजीपी के रिटायर्ड पीआरओ से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-28 निवासी सैयद आजाद हसनैन जैदी ने कहा कि वह हरियाणा के पुलिस महानिदेशक का पीआरओ के पद से सेवानिवृत है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2021 में उनके फोन पर अनजान नंबर से फोन आया। उस दौरान फोन उनकी बेटी के पास था। फोन करने वाले ने उनके एलआईसी एजेंट का जूनियर बताया और बेटी से बातचीत करने लगा। एलआईसी की नई पॉलिसी को लेकर लिंक भेजा और लिंक पर क्लिक करते ही 25 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद दो लिंक और भेज खाते से 75 हजार रुपये निकाले गए। जालसाज ने एक लाख रुपये की ठगी कर डाली। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें