फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धारदार हथियार से हुई युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धारदार हथियार से हुई युवक की हत्या
विज्ञापन

गुरुग्राम। 12 अगस्त को सेक्टर-58 क्षेत्र में झाड़ियों से मिले 32 वर्षीय युवक के शव के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की किसी तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को सेक्टर-58 सर्विस रोड पर खाली मैदान की झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। जिसमें युवक के सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि किसी वाहन हादसे में युवक की चोट लगने से मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें सामने आया कि सिर पर किसी तेज धारदार हथियार से वार किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मौके से पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक के शव को यहां फेंका गया है। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मकान मालिक बिजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें